फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खेत के चारों ओर बंधे ब्लेड वाले तार से युवक घायल, मौत

खेत के चारों ओर बंधे ब्लेड वाले तार से युवक घायल, मौत

Sun, 21 Apr 2019 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:41 AM IST
विज्ञापन
खेत के चारों ओर बंधे ब्लेड वाले तार से युवक घायल, मौत
उझानी (बदायूं)। ब्लेड वाले तारों से की गई खेतों की घेरेबंदी में उलझकर एक बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। खेतों की समीप से गुजर रहा कुछ समझ पाता कि उसकी बाइक तारों फंस गई और युवक तारों पर जा गिरा, जिससे उसकी गर्दन कट गई। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर निवासी विजय सिंह (25) पुत्र रघुवीर शनिवार शाम बाइक लेकर अपने खेत पर जा रहा था। परिवार वालों के मुताबिक युवक रास्ते में पहुंचा था कि तभी सड़क किनारे खेत की मेड़ पर बंधे ब्लेड वाले तार में उसकी बाइक का हैंडल अटक गया। इससे युवक बाइक समेत तार पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। परिजन युवक को जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस खेत मालिक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


प्रतिबंधित हैं ब्लेड वाले तार
खेतों या अन्य किसी स्थान पर ब्लेड वाले तारों को लगाने पर प्रतिबंध है। क्योंकि इसमें उलझकर आए दिन जानवरों की जान जाती थी। बावजूद इसके लोग अभी ब्लेड वाले तारों से घेरेबंदी कर रहे हैं। इसी का नतीजा रहा कि जानवर तो जानवर, युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed