{"_id":"5c9cea06bdec2213fa1fb0f3","slug":"101553787398-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपराजिता बनने को महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपराजिता बनने को महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी’
विज्ञापन
‘अपराजिता बनने को महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी’
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोबा सेवा आश्रम में लगा शिविर स्वास्थ्य कैंप, गोष्ठी हुई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमर उजाला की अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विनोबा सेवा आश्रम में स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आसिफ इकबाल रिजवी ने महिलाओं को विधिक जानकारियां दीं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एपी आर्या समेत डॉ. गौरव रस्तोगी, डॉ. जीवन ज्योति ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको दवाएं दीं। इससे पहले सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आसिफ इकबाल रिजवी ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आसिफ इकबाल रिजवी ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीएमओ शामिल हुए
उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपराजिता बनने के लिए पहले शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एपी आर्या ने महिलाओं को वृद्धावस्था में होने वाली नेत्र संबंधी बीमारियों में मोतियाबिंद आदि के बारे में जानकारी दी। विनोबा सेवा आश्रम की सचिव विमला बहन ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की प्रशंसा की। इस दौरान लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं का नेत्र परीक्षण करने के साथ डायबिटीज की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच की गई। दवाइयों का भी वितरण किया गया। सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। संचालन विनोबा सेवा आश्रम के आशीष मिश्रा और ब्रह्मदेव ने किया।
विज्ञापन