फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर आयुक्त का खौफ, पार्क में गोबर डालने पर डेयरी सीज

नगर आयुक्त का खौफ, पार्क में गोबर डालने पर डेयरी सीज

Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त का खौफ, पार्क में गोबर डालने पर डेयरी सीज
रविवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉन एन. निरीक्षण को निकले तो निगम अधिकारी भी मैदान में आ गए। सुभाषनगर में तपेश्वरनाथ मंदिर के पास गोबर डालकर पार्क कब्जाने और नाली में गोबर बहाने के मामले में एक डेयरी को सीज करके जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त की सक्रियता देख निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मैदान में रही। इसी बीच कर निगम टीम ने देखा कि तपेश्वरनाथ मंदिर के पास एक पार्क में काफी गोबर पड़ा था। पता चला कि पास ही रहने वाले नरेश शर्मा दो डेयरियों का संचालन करते हैं और गोबर पार्क में डालते हैं। कुछ गोबर नाली में भी बहाया जा रहा था। यह देख निगम टीम ने एक डेयरी सीज करके ताला डाल दिया। इसके बाद डेयरी संचालक माफी मांगने लगा और गोबर हटवाने की बात कही तो टीम ने डेयरी की सील खोल दी। साथ ही उससे नौ हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। कार्रवाई करने वालों में कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना एवं सफाई निरीक्षक दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में 400 से ज्यादा डेयरियां
नगर निगम क्षेत्र में 400 से अधिक डेयरियां गलियाें और सड़कों पर संचालित हो रही हैं, इसमें सबसे खराब स्थिति बानखाना, गुलाबनगर, सुर्खा, पुराना शहर, चौपुला, मढ़ीनाथ, सिकलापुर, कालीबाड़ी, आजमनगर क्षेत्रों में है। डेयरी संचालक न सिर्फ गोबर नालियों में बहाते हैं बल्कि जानवरों को भी सड़क पर छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed