{"_id":"5c671a7abdec2273875d5cdf","slug":"101550260858-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू
विज्ञापन
केंद्रीय बजट में घोषित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुक्रवार से शुरू हो गई। इसके तहत पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के साठ वर्ष उम्र पूरी कर चुके श्रमिकों को पेंशन दी जाएगी। बरेली मंडल में बड़ी संख्या में मजदूरों के इस योजना में शामिल होने की उम्मीद है।
उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शुरू कराई है। इसका लाभार्थी बनने के लिए असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 18 से 40 वर्ष के श्रमिक पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाई योजना दुनिया की सबसे बड़ी है। इसमें घरेलू नौकर, टैक्सी, ठेका, आटो, रिक्शा चालक, समाचार पत्र विक्रेता, बीड़ी कारीगर, बुनकर, खेतिहर, फड़-ठेला लगाने वाले आदि सेक्टर के मजदूरों को शामिल किया गया है। योजना में शामिल होने के लिए जनसेवा केंद्र फरीदापुर चौधरी और गिरधरपुर आंवला में पंजीकरण कराया जा सकता है।
हेल्प डेस्क बनी
उप श्रमायुक्त ने बताया कि योजना सफल बनाने के लिए हेल्प डेस्क बना दी है। इसमें सहायक श्रमायुक्त अचला पांडे, प्रवर्तन अधिकारी अंकित शर्मा को पर्यवेक्षण व क्रियान्वयन के लिए और सौरभ हेल्प डेस्क पर तैनात किया गया है। संबंधित अधिकारी एलआईसी से समन्वय करेंगे।