फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत

Wed, 09 Jan 2019 04:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत
ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसगवां में ट्रैक्टर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जेे में ले लिया है। पसगवां निवासी 50 वर्षीय निर्मल कुमार मिश्रा उर्फ कुमकुम चौराहे से पैदल जा रहे थे। पीछे से आए एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। जिससे निर्मल कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय निर्मल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में ले लिया है। निर्मल के पत्नी के दो पुत्र और एक विवाहिता पुत्री है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। निर्मल थाना हैदराबाद के ग्राम जड़ौरा के मूल निवासी हैं। पसगवां में उनकी ससुराल है। विवाह के बाद से पसगवां में ही रह रहे थे। पत्नी बबली रानी आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed