{"_id":"5bf30521bdec222f4e2684b7","slug":"101542653217-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबारी में रामगंगा तट पर बसने लगा तंबुओं का शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबारी में रामगंगा तट पर बसने लगा तंबुओं का शहर
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगंगा तट पर लगने वाले चौबारी मेले का सोमवार को डीएम वीके सिंह ने हवन-पूजन करने के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर शहर की सांस्कृतिक समितियों ने राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और सौहार्द का संदेश दिया। हवन-पूजन में बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, एडीएम (प्रशासन) रामसेवक द्विवेदी, एसडीएम एमपी सिंह के अलावा मेला कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल रहे।
मेला के शुभारंभ को लेकर रविवार को मेला मैदान और रामगंगा तट पर साफ-सफाई के लिए व्यापक अभियान चला था। उद्घाटन के बाद डीएम ने सांस्कृतिक स्टालों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक मेले में करीब दो सौ से ज्यादा दुकानें लगेंगी। मंगलवार को बैरीकेडिंग कर दी जाएगी। घाट पर मौजूद पुजारियों, नाविकों और गोताखोरों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय दुकानदार मेले में पहुंचने लगे हैं। दूर-दराज से आने वाले दुकानदारों और पशु व्यापारियों के बुधवार तक पहुंचने की संभावना है।
स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
मां गंगा बचाओ वैलफेयर सोसायटी की ओर से रामगंगा समेत अन्य नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। संरक्षक रजनीश सक्सेना ने बताया कि मंच पर व्यवस्थाओं के लिए एडीएम प्रशासन को सम्मानित किया गया। घाट की साफ -सफाई और दुकानों के बाहर डस्टबिन रखकर मेले में स्वच्छता बरकरार रखने का सुझाव दिया। मेले की पौराणिकता की जानकारी दी ताकि लोग मेले में गंदगी न फैलाएं। वहीं, उत्तर प्रदेश कौमी सद्भावना समिति की ओर से मेले में राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में केशव सांस्कृतिक दल सोसायटी, विनीता मेमोरियल सोशल कल्चरल एजूकेशनल सोसायटी का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
लग गए झूले, बस रहा नखासा
सोमवार से चौबारी मेले की छटा बिखरनी शुरू हो गई है। मेले में झूले लगाए जाने लगे हैं। करतब दिखाने वालों समेत पत्थर के कारीगर और स्थानीय लघु उद्योगों के कारीगरों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। नखासा में भी बरेली समेत आसपास के जिलों से घोड़ों के विक्रेता पहुंच चुके हैं। बता दें कि 22 को मेले के पूरी तरह सज जाएगा। सर्द मौसम होने से दूरदराज के क्षेत्रों से विक्रेताओं के एक या दो दिन में पहुंचने की संभावना है।
जाम खुलवाने में विधायक घायल
रामगंगा घाट पर देवोत्थान एकादशी के चलते भारी भीड़ रही। इस दौरान महेशपुरा रेलवे फाटक पर भीषण जाम लग गया। विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल भी चौबारी मेले के उद्घाटन समारोह में जाने के दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे महेशपुरा फाटक पर पहुंचे तो जाम में फंस गए। इस पर विधायक गाड़ी से उतकर जाम खुलवाने लगे। इस दौरान वह चोटिल हो गए। कुछ देर बाद जाम खुला तो विधायक चौबारी पहुंचे। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मुहैया कराया गया।