{"_id":"5b96b842867a557f6d0af40e","slug":"101536604226-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 तक छात्रवृत्ति का डाटा अपलोड कर होगा लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 तक छात्रवृत्ति का डाटा अपलोड कर होगा लॉक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने जिले के छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी, विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस, उच्च शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया है कि दो अक्टूबर तक छात्रवृत्ति वितरण शिविरों का आयोजन किया जाए।
सीडीओ ने कहा कि सभी संस्थाओं को कोर्स, उनके प्रकार, फीस आदि का विवरण प्रत्येक स्थिति में शैक्षिक संस्थाओं को दस सितंबर तक पूर्ण कराना है। 20 सितंबर तक सभी पाठ्यक्रम और फीस आदि का विवरण अपलोड करने के बाद उसे लॉक किया जाना है। सभी संस्थाओं को यह निर्देशित किया जाता है कि 31 अगस्त तक भरे गए एवं छह सितंबर तक छात्र द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों को प्रत्येक स्थिति में 12 सितंबर तक अग्रेसित कर दें। इसमें नवीनीकरण वाले छात्रों की लिस्ट को पहले भेज दिया जाए। जिससे तीस अक्टूबर तक धनराशि का ट्रांसफर नवीनीकरण वाले छात्रों के खाते में किया जा सके। 21 से 26 सितंबर तक जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी को छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति के अनुमोदन के उपरांत डिजिटल हस्ताक्षर से नवीनीकरण के छात्रों का डाटा लॉक किया जाना है।