फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उपकरण मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुई ई-लाइब्रेरी

उपकरण मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुई ई-लाइब्रेरी

Tue, 13 Jun 2017 07:45 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
उपकरण मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुई ई-लाइब्रेरी
बरेली।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेजों को वाईफाई सेवा से लेेस करने और छात्रों को ई-लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान करने की पिछले साल शासन ने पहल की थी। उपकरण और अन्य सुविधाएं भी तुरंत उपलब्ध कराईं पर कुछ कॉलेजों को छोड़ दें तो अधिकतर कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिसके चलते लाखों रुपये के उपकरण धूल फांक रहे हैं। अब शासन ने उच्च शिक्षा विभाग से रिपोर्ट तलब की है कि कितने कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी और वाईफाई सुविधा है।
शासन ने पिछले साल सूबे के 256 राजकीय कॉलेजों को योजना के तहत चुना था, जिसके तहत कॉलेजों को वाईफाई युक्त किया जाना था और ई-लाइब्रेरी की शुरुआत होनी थी। रुहेलखंड परिक्षेत्र में 22 कॉलेज चुने गए थे। यूपी डेस्को के माध्यम से इन कॉलेजों को उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। बीसलपुर राजकीय कॉलेज समेत तीन राजकीय कॉलेजों में वाईफाई और ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू हो गई। बाकी कॉलेजों में योजना ठंडे बस्ते में डाल दी गई। कॉलेज के जिम्मेदार लोगों का कहना था कि इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने के कारण दिक्कत हो रही है। नतीजतन जो उपकरण कॉलेजों को दिए गए थे वो धूल फांक रहे हैं। अब शासन ने इन कॉलेजों की रिपोर्र्ट तलब की है कि योजना किस हाल में है। दूसरी तरफ क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का कहना है कि कुछ कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी शुरू नहीं हो सकी। जुलाई से उनमें भी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


पिछले साल रुहेलखंड परिक्षेत्र के 22 कॉलेज वाई-फाई और ई-लाइब्रेरी के लिए चुने गए थे। कनेक्टिविटी न होने के कारण कुछ कॉलेजों में यह शुरू नहीं पाया है। इस सेशन से कोशिश करेंगे कि सभी राजकीय कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आरपी यादव, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed