फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ढाई माह बाद आएगी डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट

ढाई माह बाद आएगी डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट

Thu, 08 Jun 2017 10:49 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
ढाई माह बाद आएगी डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट
नेशनल हाईवे के पास इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी तिराहे पर हुए भीषण बस हादसे में जलकर मरे 24 लोगों में से 22 परिजनों के सैंपल फोरेंसिक लैब, लखनऊ में जमा हो गए हैं। बाकी सैंपल लेकर सिपाही को लखनऊ रवाना कर दिया है, लेकिन डीएनए रिपोर्ट का प्रशासन और परिवार वालों को करीब ढाई महीने इंतजार करना पड़ेगा। डीएम डॉ.पिंकी जोवल ने बताया कि उनकी फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर से तीन बात हो चुकी है। बृहस्पतिवार को बात होने पर एक पत्र भी भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 10-12 सप्ताह में डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट मिल पाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में तीन अन्य लोगों ने अपने डीएनए सैंपल जमा कराए। सैंपल सील करके लखनऊ भेज दिए गए हैं। मृतक कमलादेवी के पुत्र संदीप कुमार ने अपना डीएनए सैंपल दिया। बन्ने तले कस्बा दरियाबाद रामसनेही घाट बाराबंकी के श्रीकृष्ण की पत्नी कमलादेवी अपने पति के साथ ही बस से यात्रा कर रही थीं। कमलादेवी की मौत बस में ही हो गई जबकि श्रीकृष्ण को गंभीर हालत में लखनऊ भेजा गया था। इनकी शिनाख्त तो उसी समय हो गई लेकिन कमलादेवी के लिए डीएनए सैंपल लिया गया। इसके अलावा चांदपुर मौजा गोंडा की कलावती की बेटी सीतापति ने सैंपल दिया। इनको मिलाकर शवों की संख्या 24 हो गई है। पहले दिन 14, दूसरे दिन 7 और शुक्रवार को 32सैंपल लिए गए। डीएम ने तो फोरेंसिक लैब के डायरेक्टर से बात की ही है। हादसे के मुकदमे के विवेचक उप निरीक्षक बालिस्टर त्यागी भी लखनऊ में ही जमे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी फोरेसिंक लैब के डायरेक्टर से बात हुई है। वह ढाई महीने से पहले डीएनए रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में एडीएम सिटी से भी डायरेक्टर की बात करा दी है।
विज्ञापन


गोंडा का हनीफ भी शव के दावेदारों में शामिल, प्रशासन को अंतिम संस्कार की इजाजत दी
जनपद गोंडा की कटहरिया कोतवाली के रहने वाले शफीक भी गोंडा जाने वाले बस में थे कि नहीं इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन जब से हादसा हुआ है तब से शफीक गायब है। वह भी दिल्ली से गोंडा जाने के लिए निकला था। उसके पिता हनीफ बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे और अपना डीएनए सैंपल जमा कराया। उन्होंने कहा कि बेटा कहां है और कैसा है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल अगर सामूहिक दाह संस्कार होता है तो उसे कोई आपत्ति नहीं होगी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने हनीफ से लिखित में अनापत्ति पत्र लिखवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed