फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 year old Shivling found in Madhavbari

Bareilly News: माधवबाड़ी में मिला 100 साल पुराना शिवलिंग

Wed, 10 Sep 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
100 year old Shivling found in Madhavbari
बरेली। नई बस्ती माधवबाड़ी के होली चौराहे पर मंदिर के पुनर्निर्माण के दौरान मंगलवार शाम शिवलिंग प्रकट हुआ। बताया जाता है कि दुर्गा मंदिर के पीछे बने भोलेनाथ मंदिर का बीते 15 दिनों से पुनर्निर्माण चल रहा था। मंदिर कमेटी के सदस्य संतोष कुमार के अनुसार, मंदिर के फर्श को हटाते समय मजदूरों ने एक के बाद एक करीब सात ईंटों की परतें निकालीं। इसके नीचे से लगभग पुराना शिवलिंग सामने आया। शिवलिंग निकलते ही वहां भक्तों का तांता लगा गया। स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। भोलेनाथ के जयकारे लगाए। शिवलिंग के दर्शन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्राचीन शिवलिंग को मंदिर में ही विधि-विधान से स्थापित किया जाएगा और मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की धार्मिक धरोहर बताया। उनका कहना है कि भोलेनाथ का यहां प्रकट होना आस्था को और मजबूत करेगा। क्षेत्र में देर शाम तक भक्तों की कतार लगी रही और हर तरफ जय भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed