फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   100 crore spent on the project of 100 crore in SP government

सपा सरकार में 1 0 करोड़ के प्रोजेक्ट पर सौ करोड़ खर्च हुए

Thu, 08 Jun 2017 12:58 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 08 Jun 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
100 crore spent on the project of 100 crore in SP government
100 crore spent on the project of 100 crore in SP government - फोटो : बरेली, अमर उजाला
योगी सरकार के सिंचाई राज्यमंत्री बल्देव सिंह अंवलक ने कहा कि सपा सरकार में घपले घोटाले के अलावा कोई काम नहीं हुए। दस करोड़ के प्रोजेक्ट रिवाइज कराकर सौ करोड़ के बनाए गए। जनता के पैसे का मंत्री से लेकर इंजीनियरों और ठेकेदारों ने मनमाने तरीके से दुरुपयोग किया। नहरों की सफाई समेत अन्य घपलों में शामिल सिंचाई विभाग के इंजीनियरों समेत किसी भी विभाग के अफसर, कर्मचारी या ठेकेदार को योगी सरकार में बख्शा नहीं जाएगा। सपा सरकार के भ्रष्टाचार की मोटी काई हटाने में कम से कम एक साल लगेगा। 
विज्ञापन

देर शाम एक शादी समारोह में शामिल होने बरेली आए सिंचाई राज्यमंत्री ने विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो अफसर या कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। उन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सिंचाई विभाग में भ्रष्ट इंजीनियरों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है। लिलौर झील घोटाले में शामिल इंजीनियर को बीच में ही लखनऊ मुख्यालय से अटैच करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जून में ट्रांसफर पोस्टिंग का महीना है। ये रुटीन के तहत किया गया है। इससे जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सरकार की नियत ठीक है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी जल्द ही सुधरेगी। इस दौरान एसई सिंचाई अनिल कुमार सेंगर, जेई अशोक मिश्रा के अलावा भाजपा नेता धर्म विजय गंगवार, चंद्रपाल गुप्ता आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed