फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 special trains will run via Bareilly.

Bareilly News: बरेली होकर चलेंगी 10 विशेष ट्रेनें

Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
10 special trains will run via Bareilly.
बरेली। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली होकर 10 और विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। बीते दिनों भी विशेष ट्रेनों की सूची जारी की गई थी। इन ट्रेनों का संचालन होने से दिल्ली, चंडीगढ़, अयोध्या, वाराणसी, पटना के साथ ही कई अन्य शहरों की यात्रा भी आसान होगी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि वाराणसी-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन एक अक्तूबर से 29 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन रात 9:15 बजे बरेली पहुंचेगी और 9:17 बजे रवाना होगी। चंडीगढ़-पटना स्पेशल एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और वापसी में शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रेन के बरेली आने का समय सुबह 7:00 बजे निर्धारित है।
विज्ञापन

आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 10 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके अलावा आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 13 अक्तूबर से 24 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी, जो दोपहर 1:30 बजे बरेली पहुंचेगी। दिल्ली-सीतामढ़ी विशेष ट्रेन 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed