फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   10 million to 60 million, the plan has come

60 करोड़ का प्लान 10 करोड़ पर आ गया

Fri, 07 Oct 2016 01:55 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 07 Oct 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की जिला कारागार में लोहिया पार्क बनाने संबंधी घोषणा पर बरेली के विकास के नाम पर करोड़ों बटोर रहे बरेली विकास प्राधिकरण के कर्ताधर्ताओं ने 60 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बना कर शासन को भेज दिया। कमिश्नर और डीएम ने गुरुवार को खुद जिला कारागार जाकर स्थलीय निरीक्षण किया तो वे भी चौंके। जो काम होना है उसके मुकाबले ये एस्टीमेट देख कर उन्हें भी खेल का आभास हो गया। बीडीए को व्यवहारिक एस्टीमेट बनाने को कहा गया। अब इसी काम के लिए 10 करोड़  का एस्टीमेट हो रहा है। जिसमें बाउंड्रीवाल के अलावा टहलने के लिए रोड तथा अन्य सुविधाएं भी होंगी। 
विज्ञापन

पिछले माह बीडीए ने जेल की 70 एकड़ जमीन पर लोहिया पार्क बनाने के लिए 60 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया था। इतना मोटा एस्टीमेट को देखकर डीएम ने भी कहा  कि ये तो काम न करने का बहाना है। प्रशासनिक अफसरों  की सख्ती के बाद अब करीब 10 करोड़ से पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

बीडीए ने जो प्रस्ताव शासन को भेजा था उसमें लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क की तर्ज पर पार्क की जमीन के चारो ओर बाउंड्रीवाल, इंडोर मार्केट, बच्चों के झूले, वॉटर बॉडी, इंडोर स्टेडियम, जगह-जगह फव्वारे लगाने समेत अन्य कामों को कराकर उसे आकर्षक बनाने का सुझाव दिया गया था।  इतने बजट के प्रस्ताव से शासन और प्रशासन के उच्चाधिकारी खुश नहीं है।अब बहस इस बात पर हो रही है कि ये प्रस्ताव एक झटके में करोड़ों समेटने के लिए बना या फिर बनाने वाले ये काम करना ही नहीं चाहते थे। बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मंडलायुक्त के साथ वह भी जिला जेल का निरीक्षण कर चुके हैं। उसका नक्शा तैयार कराकर रिवाइज प्रस्ताव बनवाया जा रहा है। जल्दी ही नया प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed