{"_id":"678ec1e488c13b5c330c00be","slug":"10-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-a-job-in-the-army-bareilly-news-c-400-1-ala1001-127-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख ठगे
विज्ञापन
आंवला। सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आईजी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला कच्चा कटरा बाग बख्शी निवासी अभिषेक कुमार का आरोप है कि वह इंटरमीडिएट उत्तीर्ण है और बेरोजगार है। इसी का फायदा उठाकर उसके दोस्त सचिन निवासी भरताना ने उसकी मुलाकात इस्लामाबाद गांव निवासी धमेंद्र यादव से कराई और कहा कि वह सेना में उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर दस लाख रुपये की मांग की। पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गया और पिछले वर्ष सितंबर माह में पांच लाख की नकदी उसके खाते में जमा करा दी। इस दौरान आरोपी ने अभिषेक को विश्वास में लेने के लिए दस लाख का चेक भी दिया और कहा कि नौकरी न लग पाने की दशा में उसकी रकम वापस कर दी जाएगी।
इस दौरान अभिषेक ने मोबाइल वॉलेट के माध्यम से उसके घर जाकर उसके परिवार के लोगों को करीब पांच लाख रुपये की रकम और दे दी। साल भर बीत जाने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपी से 10 लाख रुपये की रकम मांगी। इस पर आरोपी व उसके परिजन आग बबूला हो गए और सात जनवरी को आरोपियों ने अभिषेक के घर आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसकी मां कैंसर से पीड़ित है। उनके इलाज के लिए पैसे की बहुत जरूरत है। पुलिस ने आरोपी सचिन, धमेन्द्र, सुजान व सोमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद