{"_id":"646135292c9baf65930df654","slug":"youth-killed-in-accidents-constable-injured-barabanki-news-c-13-1-235910-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसों में युवक की मौत, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसों में युवक की मौत, सिपाही घायल
Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
माती/त्रिवेदीगंज(बाराबंकी)। अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक सिपाही घायल हो गया।
सरसौदी गांव निवासी मो. इसरार (30) रविवार शाम माती बाजार से सब्जी लेकर बाइक से वापस घर जा रहा था। रास्ते में अल्लीपुर गांव के पास किसान पथ की सर्विस लेन पर एक तेज रफ्तार माल वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने होने की वजह से युवक के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इसरार की मौत से उसकी पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात मालवाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, लोनीकटरा थाने में तैनात सिपाही नंद किशोर लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे पर बाइस से जा रहे थे। रास्ते में मंगलपुर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने घायल को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है।