{"_id":"597392d84f1c1bf6068b477d","slug":"youth-drowned-in-kalyani-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गया युवक कल्यानी नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गया युवक कल्यानी नदी में डूबा
बाराबंकी
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट में कल्यानी नदी में युवक के डुबने के बाद उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
साथियों के साथ मछली पकड़ने गया एक युवक कल्यानी नदी में डूब गया। मामले की जानकारी पर पहुुंची पुलिस ने नदी में गोताखोर लगवाकर युवक की तलाश शुरू कराकर काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के फतेहगंज निवासी आबिद अली(18) पुत्र शाहिद अली शनिवार की शाम अपने साथियों के साथ क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव के समीप कल्यानी नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। मछली पकड़ते-पकड़ते आबिद अचानक गहरे पानी मेें पहुंचकर डूबने लगा।
इस बीच साथ रहे युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह डूब गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने नदी में गोताखोर लगाकर युवक को तलाशने का काम शुरू कराया जिसके बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका।