फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth drown in the river

शिकार करने गया युवक नदी में डूबा

Sat, 29 Jul 2017 11:27 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sat, 29 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth drown in the river
इसरौली के पास नदी में डूबे युवक की तालाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों संग शिकार करने गए युवक पुलिस को आता देख भागने लगे। इसी बीच दो युवक पुलिस से बचने के लिए नदी में कूद गए जिसमें से एक युवक तो बाहर निकल आया और दूसरा युवक नदी में डूब गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन की पर उसका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी शकील (25) शनिवार को अपने साथी सलमान व जबरेद के साथ देवां थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव के पास स्थित जंगल में चिड़ियों का शिकार करने गया था। कि इसी बीच पुलिस मौके पर आ धमकी जिसे देख तीनों युवक भाग खड़े हुए शकील व सलमान भागने का उचित रास्ता न देख कल्याणी नदी में कूद गए।
विज्ञापन


सलमान तो नदी से निकल आया पर शकील नदी में डूब गया। देर शाम सलमान शकील को ढूंढता रहा पर उसका कोई पता न चलने पर उसने सूचना परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पुलिस फोर्स स्थानीय गोता खोरों की मदद से शकील की खोजबीन जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शकील के साथी सलमान का कहना है कि वह और शकील साथ ही में नदी में कूदे थे और वह निकल आया था पर शकील गहरे पानी में चला गया जिससे वह नदी में डूब गया। देवा थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने बताया कि युवक की नदी में तलाश की जा रही है। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed