{"_id":"6720029bd95519b0de05126b","slug":"youth-dies-one-injured-in-collision-between-bikes-barabanki-news-c-315-1-brp1006-127111-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, एक घायल
Tue, 29 Oct 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
अतुल यादव, (फाइल फोटो)
दरियाबाद (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र दरियाबाद में तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र दरियाबाद के मालिनपुर गांव निवासी अतुल यादव (20) सोमवार सुबह 10 बजे किसी काम से बाराबंकी जा रहे थे। पुलिस के अनुसार दरियाबाद-सफदरगंज मार्ग पर गोसाईपुरवा गांव के पास कोतवाली बदोसराय के दुर्जनपुर पट्टी गांव निवासी नियाज की बाइक टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। संयाेग से उधर से निकल रही 102 एंबुलेंस के ईएमटी प्रमोद और चालक सुरेश ने देखा तो घायलों को सीएचसी मथुरा नगर लाए जहां अतुल को मृत घोषित कर दिया।