फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies due to high fever, more than 100 sick

Barabanki News: तेज बुखार से युवक की मौत, 100 से ज्यादा बीमार

Sat, 09 Sep 2023 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to high fever, more than 100 sick
निंदूरा (बाराबंकी)। क्षेत्र के अटहरा गांव में तेज बुखार की चपेट में आकर एक और युवक की जान चली गई। इस तरह से बुखार से अब तक दो लोगों की जान जा चुकी है, जबकि गांव में 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं। आरोप है कि सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें आती हैं और औपचारिकता निभाकर वापस चली जाती हैं, जिससे बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन



क्षेत्र के अटहरा निवासी पिंटू (19) की बुधवार को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर बुधवार को लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा गांव में रोली, रितु, शुभम, सोनाली, अनिल, ज्योति, ,सुनैना, मोहिनी, नीलम, ममता, अखिलेश, आशीष, पुष्पा देवी, रामेश्वरी, सविता समेत करीब 100 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन



लोगों का आरोप है कि सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। पैरासीटामाॅल समेत तीन दवाएं देकर औपचारिकता निभा लौट गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम को गावों को भेजा जा रहा है। ओझियामऊ में बुजुर्ग और अटहरा में युवक की बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल में आए 1554 मरीजों में 355 केवल बुखार के
जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की भरमार रही। शुक्रवार को ओपीडी में करीब 1554 मरीज देखे गए। इनमें से 355 मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि मौसम में आए बदलाव की वजह से सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या पिछले कुछ दिनों से ओपीडी में ज्यादा बढ़ी है। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दवाएं देने के साथ ही रोग से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed