फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies after remaining in a coma for seven days.

Barabanki News: सात दिन कोमा में रहे युवक की मौत

Fri, 02 Oct 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 02 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after remaining in a coma for seven days.
जहांगीराबाद के बेरिया गांव में अशोक के घर के बाहर लगी भीड़।
त्रिलोकपुर। जहांगीराबाद के बेरिया गांव निवासी अशोक कुमार (35) की शुक्रवार को मौत हो गई। वह करीब एक सप्ताह से कोमा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। उनकी पत्नी प्रियंका ने जेठ समेत चार लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया है। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर से घर लाते समय रास्ते में अशोक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रियंका के मुताबिक, अशोक करीब एक माह पहले काम के सिलसिले में शाहजहांपुर गए थे। वहां बंडा चौराहा स्थित अमन की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। उनके जेठ विनोद, रामनगर के थालूपुर निवासी सुशील, दूल्हापुर निवासी छोटेलाल और मोहम्मदपुर खाला के उमरी निवासी मनीष भी शाहजहांपुर में काम करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि 25 सितंबर को विनोद और सुशील के कहने पर मनीष व छोटेलाल ने अशोक की पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह कोमा में चले गए। सूचना पर परिजन शाहजहांपुर पहुंचे। अशोक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया। सुधार नहीं होने पर बरेली से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। परिजनों के अनुसार, वहां उपचार के बाद अशोक को कोमा की हालत में घर ले जाने को कहा गया। शुक्रवार सुबह घर लौटते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर को एसपी से की थी शिकायत
प्रियंका देवी ने 29 सितंबर को एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनके पति को जान से मारने की नीयत से पीटा गया। उनका कहना था कि शिकायत के बाद भी उस समय कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

जहांगीराबाद के बेरिया गांव में अशोक के घर के बाहर लगी भीड़।

जहांगीराबाद के बेरिया गांव में अशोक के घर के बाहर लगी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed