फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth died in road accident

सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 02 May 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth died in road accident
कुर्सी/सिद्धौर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कुर्सी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, थाना क्षेत्र सिद्धौर में एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार (20) रविवार को निगोहा स्थित साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गया था। वहां से शाम को घर लौट रहा था। खरिहानी गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-टॉली छोड़ मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिद्धौर थाना क्षेत्र के अवसानेश्वर-हैदरगढ़ मार्ग पर ढ़ेडहा पटटी गांव के पास रविवार को सेमरी गांव निवासी फूलचंद को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामराज ने आननफानन एंबुलेंस बुलाकर उसको सीएचसी कोठी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed