{"_id":"69dff12245adc380c6033009","slug":"young-woman-strangled-to-death-body-thrown-in-canal-barabanki-news-c-315-1-slko1012-164406-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: युवती का गला कसकर हत्या, नहर में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: युवती का गला कसकर हत्या, नहर में फेंका शव
Thu, 16 Apr 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 25 वर्षीय युवती की गला कसकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया गया। गोंडा के कोतवाली देहात क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी फूलचंद वर्मा ने मृतका की पहचान अपनी पुत्री लक्ष्मी के रूप में की। घटनास्थल से सीतापुर जिले की सीमा करीब छह किमी दूर है।
बड्डूपुर थाने से करीब तीन किमी दूर शारदा सहायक बड़ी नहर की पटरी से ही निगोहा से भगौली तीर्थ होते हुए सीतापुर जाने वाली सड़क है। बुधवार करीब 11 बजे ग्रामीणों ने नहर किनारे पानी के पास युवती का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतका के गले में गमछा कसकर बंधा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो गई।
चेहरे पर काले निशान भी मिले हैं। शव की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या कहीं और कर शव को सड़क से नहर में फेंका गया है। महिला पुलिसकर्मियों ने कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई पहचान संबंधी दस्तावेज या सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
सीओ फतेहपुर जगतराम कनौजिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गला कसकर हत्या किए जाने का मामला लग रहा है।
फूलचंद वर्मा ने बताया कि नवंबर 2025 में उनकी बेटी अपने मौसा के यहां दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रहने गई थी। वहीं से वह लापता हो गई थी, जिसके बाद 28 मार्च को मंगोलपुरी थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पिता ने बताया कि सोशल मीडिया और खबरों में फोटो देखकर वह बाराबंकी पहुंचे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव जिस तरह से नहर किनारे पड़ा था, उससे लगता है कि उसे हड़बड़ी में फेंका गया। फेंकने वालें की मंशा नहर में थी मगर वह नहर तक नहीं पहुंचा। अगर शव नहर में चला जाता तो खुलासा होना और कठिन होता।