{"_id":"6a214283f0982d30ac09ab9c","slug":"young-woman-body-found-in-bushes-in-barabanki-police-conducting-investigation-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: झाड़ियों में मिला युवती का शव, खा रहे थे कीड़े; दुर्गंध आने पर चला पता, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: झाड़ियों में मिला युवती का शव, खा रहे थे कीड़े; दुर्गंध आने पर चला पता, पुलिस कर रही जांच
Thu, 04 Jun 2026 02:47 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:47 PM IST
सार
बाराबंकी में एक युवती का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव को कीड़े खा रहे थे। दुर्गंध आने पर लोगों को पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
demo image
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में नहर पटरी किनारे झाड़ियों में बुधवार रात एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। तेज दुर्गंध आने पर लोगों का ध्यान उधर गया तो इसका पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र के सरैया चामरान गांव के पास की है। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 20 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंके जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन