फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young people excited to become voters

मतदाता बनने के लिए उत्साहित दिखे युवा

Mon, 22 Nov 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young people excited to become voters
बाराबंकी। विशेष मतदाता सूची पुुनरीक्षण अभियान में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। ज्यादातर बूथों पर पहुुंचे युवाओं ने फार्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा किया। वहीं मतदाता सूची में अपने परिवार के सदस्यों के नामों की जांच की। अफसरों ने बूथों का निरीक्षण कर अभियान की स्थिति देखी और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहली नवंबर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच नवंबर माह की चार तिथियों में विशेष पुनरीक्षण दिवस का आयोजन किया गया है। इसे लेकर तीसरे विशेष दिवस पर रविवार को जिले के सभी 2829 बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी में आने वाले मतदाताओं के आवेदन लिए गए।
विज्ञापन

बूथों पर पहली बार मतदाता बन रहे युवाओं की भीड़ अधिक दिखी। उन्होंने उत्साह के साथ फार्म-6 भरकर जमा किए। विशेष पुनरीक्षण दिवस के मौके पर सिद्धौर के आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचकर तहसीलदार हैदरगढ़ रामदेव निषाद ने अभियान की स्थिति देखी। इसी तरह अन्य तहसील क्षेत्रों में भी तहसीलदार ने बूथों का दौरा कर बीएलओ को पूरी जिम्मेदारी के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली नवंबर से चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में अब तक 14 हजार 603 लोगों ने फार्म-6 भरकर जमा किए हैं। इनमें से 6350 महिला, 13 दिव्यांग तो 5220 पुरुष वोटर शामिल हैं। वहीं अभियान के दौरान 1719 मृतक, 429 शिफ्टेड, 205 डुप्लीकेट और 444 आवेदन फार्म-8 के रूप में आए हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपना नाम सूची में शामिल कराने के लिए युवा आगे आ रहे हैं। आयोग के निर्देश पर विशेष दिवस पर भी रविवार को बूथों पर आवेदन करने के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed