फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man strangled to death in a shop on the highway

Barabanki News: हाईवे किनारे दुकान में युवक की गला घोंटकर हत्या

Sat, 08 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 08 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young man strangled to death in a shop on the highway
सफदरगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सफदरगंज में शुक्रवार सुबह हाईवे किनारे बनी दुकान के अंदर बिस्तर में एक युवक का शव मिला। युवक के गले में काले निशान, मुंह से निकलता खून, शरीर में खरोंच के निशान इशारा कर रहे थे कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई। मृतक की पत्नी मायके में है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

सफदरगंज थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी गुरुशरण के दो पुत्र थे। दोनों पुत्र गांव के बाहर लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक-एक दुकान संचालित कर रहे थे। बड़ा पुत्र शिवमंगल चौहान (35) अपनी दुकान में ही रहता था। विवाहित शिवमंगल के अंश (10) व दिलदार (8) दो पुत्र भी हैं। परिजनों ने बताया कि पत्नी रेखा से कुछ मनमुटाव होने के कारण वह बांसा स्थित अपने मायके गई हुई है। शुक्रवार की सुबह जब देर तक दुकान का शटर नहीं खुला तो स्थानीय लोगों की सूचना पर पिता गुरुशरण वहां पहुंचे। उनकी मौजूदगी में जब दुकान का शटर खोला गया तो शिवमंगल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था। गला घाेटने का काला निशान भी गर्दन पर बना था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस के साथ ही एसपी दिनेश कुमार सिंह भी जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि मृतक पहले ट्रक चालक था। वह नशा भी करता था। पिता गुरुशरण ने पुलिस से किसी से भी कोई रंजिश न होने की बात कही। फिलहाल पुलिस मौके से मिले साक्ष्य जुटाने के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। परिजनों ने इस मामले में अभी तक कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन


बिलख पड़ी मायके से आई पत्नी
शिवमंगल की मौत की सूचना पाने के बाद पत्नी रेखा मायके से बदहवास हालत में पहुंची। शव देख वह बिलख पड़ी। दोनों बच्चे भी रो रहे थे। एसपी ने बताया कि दुकान के अंदर शव मिलने के मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह हत्या की घटना लग रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed