फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young man gave triple talaq to his second wife and arranged third marriage In Barabanki Case registered

UP News: दूसरी पत्नी को तलाक देकर...तीसरे निकाह की तैयारी, 11 महीने में ही भर गया मन तो घर से निकाला; केस दर्ज

Thu, 07 Nov 2024 08:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 08:14 PM IST
सार

युवक ने दूसरी पत्नी को तीन तलाक देकर तीसरा निकाह तय कर लिया। 11 महीने में ही उसे घर से निकाल दिया। मामले में 12 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
young man gave triple talaq to his second wife and arranged third marriage In Barabanki Case registered
तीन तलाक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में युवक ने दूसरी पत्नी को तीन तलाक देकर तीसरा निकाह तय कर लिया। पहले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। अब उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया हड्डीगंज निवासी नूर फातिमा ने एसपी से शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर 2023 को उनका निकाह अलीगढ़ जिले के जमालपुर थाना क्वार्सी निवासी गुलशन खां के पुत्र अजीम से हुआ था। मगर ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने निभाईं छठ पूजा की रस्में, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पीटा, फिर बेहोशी में बाराबंकी छोड़ दिया

ससुराल जाने पर उसे पता लगा कि अजीम पहले से शादीशुदा है। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पति के दोस्त भी अभद्रता करते रहे। दो लाख रुपये की मांग की गई। तब नूर फातिमा के पिता ने 50 हजार का ऑनलाइन भुगतान किया। इससे गुस्साए ससुरालीजनों ने पहले उसे पीटा, फिर बेहोशी की हालत में बाराबंकी मायके में लाकर छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: गरीब बच्चों के लिए स्कूलों में प्रवेश का मौका, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई; पढ़ें पूरी जानकारी
 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

यहां पैसे न देने के कारण पति ने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने बताया कि अब उसका पति तीसरी शादी करने जा रहा है। उसने पहली पत्नी को भी घर से निकाल दिया है। शहर कोेतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि पति समेत 12 पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- UP News: काटते समय ही नहीं... खरीदते समय भी आंसू निकाल रहा प्याज, नासिक से आवक हुई कम, 60 रुपये पहुंचा थोक दाम
 

सात वर्ष बाद तीन तलाक देकर घर से निकाला

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के केसरुवा गांव रिहाना बानो का विवाह सात साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के ढकौली गांव के रियासत अली के साथ हुआ था। रिहाना का आरोप है कि शादी के बाद उसे ससुराल में दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। कई बार मायके भेजा गया। बीते सात अक्तूबर को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छ पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed