फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young man died who injured due to beating by hotel owner in Barabanki villagers blocked road by placing body

Barabanki: होटल संचालक की पिटाई से घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क की जाम... होटल में की तोड़फोड़

Tue, 19 Aug 2025 11:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 11:38 AM IST
सार

बाराबंकी में होटल संचालक की पिटाई से घायल युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी। उन्होंने होटल में तोड़फोड़ भी की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सीओ के आश्वासन पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। 

विज्ञापन
young man died who injured due to beating by hotel owner in Barabanki villagers blocked road by placing body
हंगामा कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में होटल संचालक की पिटाई से घायल युवक की मौत से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने मंगलवार की सुबह शव रखकर सड़क जाम कर दी। होटल में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बात नहीं बनी तो सीओ भी पहुंचे। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब हंगामा कर रहे लोग मानें। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे पर 14 अगस्त की है। यहां दरियाबाद थाना क्षेत्र के ननिहापुर निवासी संदीप (25) एक होटल में समोसा लेने आया था। पैसों के लेनदेन को लेकर होटल मालिक बाबूलाल निवासी बघौली से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि होटल संचालक ने लोहे की सरिया से संदीप की बेरहमी से पिटाई की। इससे उसकी पीठ की हड्डियां टूट गईं। शरीर पर गंभीर चोटें आईं। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने शव रखकर दरियाबाद-टिकैतनगर मार्ग किया जाम

खबर मिली तो परिजन भागकर पहुंचे। वह घायल संदीप को पहले दरियाबाद और फिर टिकैतनगर थाने लेकर पहुंचे। वहां पर तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उधर, संदीप को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। सुबह आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कंचनपुर के पास शव रखकर दरियाबाद-टिकैतनगर मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के आश्वासन पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए

गुस्साई भीड़ ने होटल में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर दरियाबाद, टिकैतनगर और बदोसराय पुलिस मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ते देख सीओ भी मौके पर पहुंचे। सीओ के आश्वासन पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed