फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   You have to tell the OTP or give the documents

Barabanki News: ओटीपी बताना है न देना है दस्तावेज

Sat, 09 May 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 09 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
You have to tell the OTP or give the documents
बाराबंकी। जनगणना से पहले स्वगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो दिन में एक हजार से ज्यादा लोगों ने स्वगणना की है। स्वगणना आपको न तो किसी को ओटीपी बताना है और न ही किसी को कोई दस्तावेज देने की जरूरत है। विभागीय पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति स्वगणना कर सकता है।
विज्ञापन

एडीएम निरंकार सिंह बताते हैं कि स्वगणना का कार्य 21 मई तक चलेगा। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने परिवार की स्वगणना ऑनलाइन करा सकता है। किसी प्रकार का कोई दस्तावेज किसी को देने की जरूरत नहीं है और न ही ओटीपी बतानी है। बताया कि अधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं। अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी लॉगिन करें। राज्य में उत्तर प्रदेश चुने, फिर अपना जिला व स्थानीय विवरण भरें। डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिह्नित करें। सबिमिशन के बाद एसई आईडी मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखें। प्रगणक के आने पर उसे दिखाएं। अब तक एक हजार से अधिक लोग स्वगणना कर चुके हैं। परिवार के हर सदस्य को स्वगणना नहीं करनी है। इसमें सभी को सहभागिता निभाने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed