{"_id":"68e41b29088b9c5c970087a2","slug":"you-can-pay-house-and-water-tax-online-from-home-you-will-receive-a-message-barabanki-news-c-315-1-brb1001-149146-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे गृह व जलकर, आएगा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे गृह व जलकर, आएगा मैसेज
Tue, 07 Oct 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बिजली का बिल जिस तरह मैसेज आने के बाद लोग ऑनलाइन जमा करते हैं। वैसे ही नगरपालिका परिषद का गृहकर व जलकर ऑनलाइन जमा हो सकेगा। सोमवार को नगरपालिका में इस सेवा का शुभारंभ ईओ नगर पालिका संजय कुमार शुक्ल ने कराया।
पहले दिन तहसील कॉलोनी वार्ड के साढ़े सात सौ मतदाताओं को मैसेज भेजे गए। इसके 15 मिनट के भीतर ही लोगों ने अपना बकाया हाउस व वाटर टैक्स जमा किया। जमा करने वालों में अमरनाथ शर्मा, उमाशंकर, बाबू राम व शत्रोहन शामिल हैं। इन लोगों का करीब पांच हजार रुपये टैक्स जमा हुआ। मैसेज के साथ ही ऑनलाइन बिल जमा करने वाला लिंक भी भेजा गया।
टेस्ट मैसेज भेजने के बाद कुछ उपभोक्ताओं को बताया गया कि यह नगर पालिका की नई पहल है, क्योंकि इस समय फर्जी लिंक भेजकर ठगी करने वाले भी सक्रिय हैं। नगर पालिका के ईओ ने बताया कि किसी भी उपभोक्ता को कोई शंका व भ्रम है तो वह नगर पालिका में आकर जानकारी ले सकता है। ईओ ने बताया कि शहर में 40 हजार मकान, दुकान व प्लाटों का जलकर व गृहकर जमा होता है। नवीन असेसमेंट का काम भी चल रहा है। इसमें 22 वार्ड में 28 हजार मकानों का असेसमेंट हो चुका है। मैसेज व ऑनलाइन व्यवस्था से लोगों को टैक्स जमा करने में आसानी होगी।