{"_id":"60fdabbd8ebc3eb2b431cedf","slug":"yellow-bricks-are-being-put-in-interlocking-barabanki-news-lko588469565","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलॉकिंग में लगा रहे पीली ईंटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलॉकिंग में लगा रहे पीली ईंटें
विज्ञापन
बाराबंकी। करीब पांच लाख रुपये की लागत वाले इंटरलॉकिंग के निर्माण कार्य में पीली ईंटों का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विकास खंड मसौली की ग्राम सभा सदरुद्दीनपुर में इंटरलॉकिंग के हो रहे निर्माण में जमकर धांधली हो रही है। करीब पांच लाख रुपये की कीमत से हो रही 125 मीटर इंटरलॉकिंग में पीली ईंटों से बॉक्सिंग की जा रही है जबकि मजबूती के लिए अव्वल ईंटों से बॉक्सिंग का निर्माण कार्य होने की बात बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार प्रधान पति व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा जमकर बंदरबांट की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की ईंटों से हुई इंटरलॉकिंग छह महीनों में ही ढेर हो जाएगी और सरकार का लाखों रुपया बर्बाद हो जाएगा।