{"_id":"659ae8a5225d6536800db25c","slug":"wrestlers-munna-tiger-lucky-and-maniram-won-the-matches-barabanki-news-c-99-1-slko1018-5953-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पहलवान मुन्ना टाइगर, लकी व मनीराम ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पहलवान मुन्ना टाइगर, लकी व मनीराम ने जीते मुकाबले
Sun, 07 Jan 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में विजयी पहलवान को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य।सौ. आयोजक
उतरौला में अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
उतरौला (बलरामपुर)। उतरौला नगर में चल रहे अखिल भारतीय विराट दंगल में रविवार को मुन्ना टाइगर, लकी थाना व मनीराम दास पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटखनी देकर मुकाबला जीत लिया। दंगल में पहलवानों का दांवपेच देखने के लिए अंतिम समय तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
मुख्य अतिथि डॉ. अब्दुल रहीम ने पहलवानों से हाथ मिलाकर दंगल शुरू कराया। पहला मुकाबला लकी थापा पहलवान नेपाल एवं गचका पहलवान श्रीनगर के बीच हुआ। लंगरी दांव से गचका पहलवान को पटखनी देकर लकी थापा ने मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला मनीराम दास पहलवान अयोध्या एवं माेंटी पहलवान दिल्ली के बीच हुआ। इसमें मनीराम दास पहलवान ने जीत हासिल की।
दंगल की तीसरा मुकाबला मुन्ना टाइगर पहलवान व रिजवान गनी जम्मू-कश्मीर के बीच हुआ। मुन्ना टाइगर ने रिजवान गनी को पटखनी देकर जीत हासिल की। दंगल के आयोजक व बसपा नेता राम प्रताप वर्मा ने अतिथियों व पहलवानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।