फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wrestler Sarita beats Khushi

पहलवान सरिता ने खुशी को दी पटखनी

Sun, 16 Oct 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sarita beats Khushi
बाराबंकी के देवा मेले में आयोजित दंगल प्रतियागिता में भिड़तीं महिला पहलवान। संवाद - फोटो : BARABANKI
देवा (बाराबंकी)। देवा मेला में दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक से बढ़कर एक पहलवानों ने अपनी पहलवानी के जलवे दिखाए। पहलवानों के एक से एक बेहतरीन दांव देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली।
विज्ञापन

दंगल में पहलवान विनय लखनऊ व जीतू पहलवान दतिया के बीच कुश्ती में जीतू पहलवान विजयी रहे। अरुण पहलवान हाथरस व सानू पहलवान उरई के बीच हुई कुश्ती में सानू को हार का सामना करना पड़ा। पहलवान सुमित राजस्थान व पहलवान बाबा फरीद झांसी के बीच की कुश्ती में सुमित ने बाबा फरीद को पटखनी दी।
विज्ञापन

महिला पहलवान सरिता गोरखपुर व खुशी बनारस के बीच हुई कुश्ती में सरिता विजयी रहीं। इस दंगल में अनूप दास अयोध्या, गोलू पहलवान दतिया बिहार, बीरु पहलवान बंगाल ने भी अपने कला का प्रदर्शन किया। दंगल संचालक साबिर पहलवान ने बताया कि नेपाल के नामी गिरामी पहलवान दंगल में रविवार को अपने दावपेच दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed