फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wrestler Sabir won Dangal title

Barabanki News: पहलवान साबिर ने जीता दंगल का खिताब

Sun, 05 Nov 2023 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sabir won Dangal title
देवा (बाराबंकी)। देवा महोत्सव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को नामीगिरामी पहलवानों के मध्य कुश्ती हुई। साथ ही महिला पहलवानों ने भी कुश्ती में हाथ आजमाए।
विज्ञापन


दंगल की फाइनल कुश्ती पहलवान साबिर त्रिलोकपुर व कलुआ राजस्थान के बीच हुई, जिसमें साबिर ने कलुआ को हराकर देवा मेला दंगल प्रतियोगिता 2023 का खिताब अपने नाम किया। महोत्सव के दंगल मैदान में पहलवान बृजेश फतेहपुर व मोहित सीतापुर के बीच कुश्ती कराई गई, जिसमें बृजेश ने बाजी मारी। पहलवान रिजवान मुरादाबाद व राजा दिल्ली के बीच हुई कुश्ती में रिजवान विजयी रहे।
विज्ञापन


पहलवान मनीष कानपुर व विपिन हरियाणा के बीच की कुश्ती में मनीष ने जीत हासिल की। अपनी दूसरी कुश्ती में पहलवान रिजवान मुरादाबाद ने मोंटी दिल्ली को दिन में तारे दिखा दिए। पहलवान उदयवीर लखनऊ ने लव कुश उन्नाव को कड़े मुकाबले में पटखनी दी। महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती में पहलवान मुस्कान हरियाणा ने रतन बरेली को धूल चटाई। इस मौके पर तौहीद खान, अरमान वारसी, जितेंद्र कुमार रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed