फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wreck of snakes, death of four including two innocent people

Barabanki News: सांपों का कहर, दो मासूम समेत चार की मौत

Wed, 10 Jul 2024 06:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 10 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Wreck of snakes, death of four including two innocent people
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से दो मासूमों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। खास बात यह है कि दैवीय आपदा के तहत पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का प्रावधान है। बावजूद इसके लोग न तो सूचना दे रहे हैं और न ही पोस्टमार्टम करा रहे हैं। चार में से सिर्फ एक का ही पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के बहरौली के कय्यूम (45) सोमवार रात मकान के बाहरी हिस्से के कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय वह सर्पदंश का शिकार हो गए। मंगलवार सुबह होने पर उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक बकरी पालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र चुरालिया गांव की शकुंतला (65) मंगलवार की शाम अपने आंगन में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रही थीं। इसी दौरान सर्पदंश का शिकार हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के पुरे बैसन में जगदंबा यादव का बेटा कृष्णा (7) को मंगलवार को खेलते समय सांप ने डस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सांप पकड़ने के लिए जीवोत्थान सेवा समिति को सूचना दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

कोठी थाना क्षेत्र के कौरहा पुरवा गांव निवासी गुड्डू कुमार का पुत्र अभिषेक (5) को घर के बाहर खेलते समय सर्प ने डस लिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे सीएचसी कोठी लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस तो पहुंची लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। जिला आपदा विशेषज्ञ प्राची उमराव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बिना मुआवजे का प्रावधान नहीं है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed