फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Worms in rice of Kasturba Gandhi School

कस्तूरबा गांधी विद्यालय के चावल में निकले कीड़े

Sat, 22 Jul 2017 11:08 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Sat, 22 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Worms in rice of Kasturba Gandhi School
बंकी ब्लाॅक के देवा रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में राशन का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी। - फोटो : अमर उजाला
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को दिए जाने वाले चावल में कीड़े मिलने पर स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। जिलाधिकारी के निरीक्षण में शनिवार को इसका खुलासा हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालयों में मौजूद शिक्षिकाओं फटकार लगाते हुए चावल को किचन से हटाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी जब  विद्यालय के किचन में पहुंचे तो जांच के दौरान पाया कि जो चावल बच्चों के भोजन में देने के लिए रखा है उसमें कीड़े व जाले लगे हुए हैं।       
विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय देवां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक कक्षाओं की छात्राओं से पढ़ाई, रहने एवं खाने-पीने आदि की सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि खाना बनाने वाले रसोइयों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा यह देखा जाए की वह भोजन बनाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखता या नहीं।
विज्ञापन


डीएम ने विद्यालय की दीवार पर सोलर लाइट लगवाने एवं बाउंड्रीवाल पर तार लगवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने छात्राओं से विद्यालय में मिलने वाले भोजन की जानकारी ली। जिस पर छात्राओं ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कक्षा 8 की छात्रा शिवानी गौतम से कक्षा में पढ़ाए जा रहे विषयों की जानकारी ली। अध्यनरत छात्राओं से विज्ञान एवं भूगोल संबंधी प्रश्न भी किए। एक अन्य छात्रा आफरीन का स्वास्थ्य कमजोर देख कर जिलाधिकारी ने उससे बात की एवं उसे अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए भी कहा।


डीएम ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि जिन बच्चों का स्वास्थ्य कमजोर है। उनकी एक सूची बनाए व उन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विद्यालय की वार्डेन को निर्देश दिया है कि छात्राओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed