फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Women's enthusiasm fills the Teej festival

Barabanki News: महिलाओं के उत्साह ने भरा तीज महोत्सव में रंग

Mon, 07 Aug 2023 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Women's enthusiasm fills the Teej festival
बाराबंकी। शहर के पल्हरी चौराहे के पास स्थित एक मैरिज लॉन में रविवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर की तमाम महिलाएं सजधजकर तीज उत्सव में बच्चों के साथ शामिल हुईं।
विज्ञापन



इस दौरान थाल डेकोरेशन, मेहंदी, कलश सज्जा, नृत्य, नाटक, रैंप वाॅक व खेल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विजयी होने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला रहा। तीज उत्सव में लकी ड्रॉ और तरह-तरह की वस्तुओं की शाॅपिंग आदि के स्टॉल भी लगाए गए, जिन पर महिलाओं ने खरीदारी की। सेल्फी प्वाइंट पर सभी ने तस्वीरें खिचाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलम जैन ने किया।
विज्ञापन



इसके बाद कोमल व कल्पना जैन ने गणेश वंदना एकदंताय, वक्रतुंडाय, गौरीतनयाय धीमहि और श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर मारवाड़ी मंच की अध्यक्ष नूपुर जैन, सचिव ऋतु जैन, कोषाध्यक्ष अंजना, रेनू, सुरभी, अनिला, प्रियंका, अंजू, मेघा, अंशिका, डॉ. अनुपमा टिबड़ेवाल, एकता, शेफाली, सीमा, उमा, बबिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के नाका पैसार मोहल्ले की रजनी ने बुटीक, देवा रोड की ज्योति ने पूजा सामग्री व भगवान के वस्त्रों, लखनऊ के गोमतीनगर की कविता ने आर्ट और क्राफ्ट सामग्री, अंजली गुप्ता ने मेकअप और शिखा जैन ने ज्वैलरी व कपड़ों का स्टॉल लगाया। वहीं शिल्पी सक्सेना ने टेरोट कार्ड से भविष्य बताने और नमन ने खेल-खेल में उपहार जीतने का स्टॉल लगाया।




जूही ने रचाई सबसे अच्छी मेहंदी
पहला कार्यक्रम मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। सबसे बेहतरीन मेहंदी लगाने वाली जूही जैन काे पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा रुपाली गुप्ता, दीप्ती जैन व मनीषा ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।




रैंप पर बच्चों ने बिखेरा जलवा
रैंप वाॅक प्रतियोगिता में बच्चों ने भी जलवा बिखेरा। छोटे-छोटे बच्चे तरह-तरह की स्टाइल के साथ रैंप पर वाॅक करते नजर आए। प्रतियोगिता में ऋषिभा पाठक को पहला, सानविका को दूसरा और ऋषिभा सेठी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य बच्चों काव्या, प्रेरित, रौनक, युक्ति, पूर्विका, अभिश्री, भाग्या, दिव्या आदि को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।





पल्लो लटके... पर थिरकीं महिलाएं
मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने साथी प्रियंका, मेघा, रजनी, अंजना व सीमा के साथ मिलकर पल्लो लटके और झुमका गिरा रे गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं के नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।




वैवाहिक जीवन पर शिक्षाप्रद नाटक की प्रस्तुति
कार्यक्रम में वैवाहिक जीवन और दहेज जैसी कुप्रथा के प्रति जागरूक करते हुए वर्षा, रेनू, खुशबू, ममता, ऋतु, अंजना व कल्पना ने नाटक प्रस्तुत किया। महिलाओं ने आज के दौर में वैवाहिक जीवन किस तरह बदल गया है और दहेज देखकर विवाह करने वालों पर व्यंग्य करते हुए नाटक किया।





कलश और आरती थाल सजाकर लाईं महिलाएं
कार्यक्रम में कलश और आरती थाल सज्जा प्रतियोगिता के लिए महिलाएं घर से ही कलश और थाल सजाकर लाई थीं। कलश सजाने में अनमोल अग्रवाल और आरती थाल सज्जा में रितिका पाटनी विजयी हुईं। दोनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।







सांस्कृतिक रैंप वाॅक की मनमोहक प्रस्तुति
अलग-अलग प्रांतों का परिधान पहनकर आई महिलाओं ने सांस्कृतिक रैंप वाॅक किया। इसमें दीप्ति ने असम, दीपिका ने राजस्थान, निधि ने बाराबंकी, रोली ने लखनऊ, अंशुल ने दक्षिण भारत, जूली ने पश्चिम बंगाल, सुमन व ममता ने गुुजरात का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान अंशुल को तीज क्वीन का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed