{"_id":"57cf05894f1c1b7f2f31834d","slug":"women-s-education-protection-and-respect-seminar-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान गोष्ठी आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान गोष्ठी आज
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला समूह’ और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुधवार को दशहराबाग स्थित पटेल महिला डिग्री कॉलेज में नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अजय यादव करेंगे।
‘अमर उजाला समूह’ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान संगोष्ठी में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गोष्ठी में समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन योजना, जननी सुरक्षा, निराश्रित महिला पेंशन, किसान व वृद्धावस्था पेंशन, वीमेन पावर लाइन 1090 समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन दशहराबाग स्थित मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला डिग्री कालेज में सुबह 11 बजे से होगा। इसका शुभारंभ डीएम करेंगे। कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम के सफलता के लिए सभी अधिकारियों से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की देखरेख और सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिम्मा नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक प्रदीप सिंह को सौंपा गया है। इस कार्यक्रम में एडीएम अनिल सिंह, सीएमओ डॉ. डीआर सिंह, डीआईओएस रामशरण सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति, बीएसए पीएन सिंह, प्रोबेशन अधिकारी सर्वेश पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।