फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   women died

कमरे में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Wed, 31 Mar 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
women died
इसरौली (बाराबंकी)। गांव में एक युवती का शव घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसारा निवासी जमालुदीन की पुत्री शाहीन (22) सोमवार रात घर के एक कमरे थी। मंगलवार को जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे का दरवाजे खोलने का प्रयास किया। दरवाजा जब अंदर से नहीं खुला तो परिजन दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे। जहां शाहीन का शव फंदे से लटक रहा था। यह देख घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी, एक माह बाद विवाह होना था। उसकी पुत्री ने यह कदम किस लिए उठाया, इसका पता नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed