{"_id":"605a385b8ebc3ec4965b2f33","slug":"women-died-barabanki-news-lko571072094","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से उतरकर महिला नहर में कूदी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से उतरकर महिला नहर में कूदी महिला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। घर से फतेहपुर जाने के लिए निकली महिला ने रास्ते में बस रुकवा दी। इसके बाद बस से उतरते ही उसने शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह देख आसपास उपस्थित लोग उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। महिला को निकालकर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीतापुर जिले के महमूदाबाद से प्राइवेट बस में सवार होकर एक महिला मंगलवार को फतेहपुर जाने के लिए निकली थी। फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर ग्राम भगौली के पास शारदा नहर पुल पर महिला ने बस रुकवा दी और नीचे उतर गई। इसके बाद महिला ने तुरंत शारदा नहर में छलांग लगा दी। यह देख आसपास मौजूद लोग महिला को बचाने के लिए नहर में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद महिला को पानी के तेज बहाव से निकालकर सीएचसी फतेहपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जब शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया था तो मृत महिला का पति निवासी मोहल्ला नई बाजार थाना महमूदाबाद सीतापुर निवासी अमित गुप्ता सीएचसी पहुंच गया। मृतका के पति अमित ने बताया कि उसकी पत्नी राधा गुप्ता (32) सुबह करीब दस बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। उसकी पत्नी मनोरोगी थी जिसका उपचार चल रहा था। उसकी दो पुत्री दिव्या गुप्ता व श्रद्धा गुप्ता है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।