फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman's death from cold

कड़ाके की ठंड से महिला की थमी सांसें

Wed, 18 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 18 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman's death from cold
कांपा लखनऊ - फोटो : SELF
चार दिनों से मौसम में हो रहे सुधार के बाद बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया। रात से ही बर्फीली पुछआ हवाओं से जनजीवन कांप उठा। भोर में हालात और भी बिगड़ गए। जिससे पूरा जनजीवन बदहाल रहा। रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर ठंड के चपेट में आई एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी का कहना है कि मृतका के शरीर पर स्वेटर तो था लेकिन ठंड अधिक थी। इससे संभावना है कि ठंड से ही महिला की मौत हुई है। बुधवार को तापमान न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। शाम ढलते ही फिर से गलन बढ़ गई। जिससे लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई पड़ रहा है। मंगलवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बर्फीली हवाओं के चलते लोग ठिठुर उठे। भोर में बर्फीली पछुआ हवाओं के चलते से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। नन्हे मुन्ने भीषण ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोपहर में खिली धूप ने ठंड से राहत दी। लेकिन दोपहर करीब 12 बजे तक भीषण गलन बरकरार रही। भीषण ठंड व गलन के चलते  रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार की रात एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जीआरपी दरोगा जवाहर लाल पाल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शाम को लेटी थी। ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े भी नहीं थी। रात में ही उसकी मौत हो गई। इससे लग रहा है कि ठंड के चलते उसकी मौत हुई है। शव की शिनाख्त नहीं होने से उसे पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।


नहीं है अलाव के इंतजाम
पिछले कुछ दिनों से दोपहर में धूप से भले ही राहत मिल रही है। लेकिन भोर व शाम को भीषण ठंड के बाद भी तहसील प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन अलाव जलवाने को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन, बंकी ब्लॉक के सामने, छाया चौराह सहित अन्य स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed