{"_id":"62376e8bb796e81edb3b27d9","slug":"woman-s-body-found-hanging-from-noose-barabanki-news-lko6223988140","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निंदूरा (बाराबंकी)। संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे उसके पिता ने दामाद व समधी पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला बड्डूपुर थाना क्षेत्र के औलियापुर गांव का है। रविवार को देवा थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी मेडीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी सुषमा (22) का विवाह बड्डूपुर के औलियापुर निवासी रंजीत के साथ किया था। रविवार सुबह सुषमा की ससुराल में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके से पिता मेड़ीलाल अन्य परिवारीजनों के साथ पहुंचे।
पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर बेटी का पति रंजीत व ससुर हरिशंकर काफी समय से प्रताड़ित करते थे। रविवार को इन लोगों ने गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। उसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। पिता ने यह भी बताया कि ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति व ससुर को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।