फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman on a scooter dies in collision with a tractor-trolley; husband injured

Barabanki News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, पति घायल

Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Woman on a scooter dies in collision with a tractor-trolley; husband injured
सरोजनीनगर। बिजनौर इलाके में शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार रीना देवी (60) की मौत हो गई, जबकि उनके पति राजेश कुमार (64) गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में सहायक विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। मूलरूप से बाराबंकी के दरियाबाद निवासी राजेश पत्नी और बच्चों के साथ बिजनौर के कटरा मोहल्ले में हरी मस्जिद के पास रहते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह पत्नी को स्कूटी से लेकर दरियाबाद जा रहे थे। औरंगाबाद स्थित ओमेक्स सिटी तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए, जहां रीना की मौत हो गई। राजेश का इलाज जारी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। फुटेज से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पता लगाया जा रहा है। परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed