फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Railway parts manufacturing factory to give new impetus to industrial development

Barabanki News: रेलवे पार्ट्स निर्माण फैक्ट्री से औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

Sat, 17 Oct 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 17 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Railway parts manufacturing factory to give new impetus to industrial development
बाराबंकी। जिला तेजी से औद्योगिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत लक्ष्य से अधिक 9032 करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए गए हैं। इनमें दूसरे प्रदेशों के 167 निवेशक भी शामिल हैं। जिले में पहली बार रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण उपकरणों और पुर्जों के निर्माण की फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। इन निवेशों से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

देवा रोड स्थित मिनी औद्योगिक क्षेत्र सोमैया नगर में रेलवे पार्ट्स निर्माण फैक्ट्री स्थापित की जाएगी। इसमें रेलगाड़ियों के पहिए, धुरी, कपलर, स्लीपर, फास्टनर और इलेक्ट्रिक ट्रेनों के लिए पैंटोग्राफ बनाए जाएंगे। इसके अलावा एयर ब्रेक, ब्रेक पैड, डिस्क, सस्पेंशन के लिए स्प्रिंग और डैंपर, फिश प्लेट, बेयरिंग तथा ट्रैक सर्किट जैसे महत्वपूर्ण पुर्जों का भी निर्माण होगा। यह पहल जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा दे सकती है।
विज्ञापन

करीब 15 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
जिला उद्यमी मित्र एफ. रहमान के अनुसार, निवेश प्रस्तावों से करीब 10 से 15 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय युवाओं को अपने जिले में ही काम के अवसर मिल सकेंगे और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह निवेशकों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय हैं। प्री-एनओसी, भूमि की उपलब्धता और धारा-80 से जुड़ी प्रक्रियागत समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जा रहा है। सूत मिल परिसर में औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण भी कराया जा रहा है।
कई क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव
जिले में विभिन्न क्षेत्रों के निवेशकों ने रुचि दिखाई है। इनमें वृहद ट्रांसफार्मर निर्माण, जेपी मेरिआट होटल, रोहन फूड्स, वैदही इंफ्रा टेक्नोलॉजी, अभ्युदय ऑर्गेनिक, सिंह इंफ्रा हाउसिंग, द इनोवेटर्स प्राइवेट लिमिटेड, गणपति एयी बिजनेस ऑयल, लखनऊ फिल्म स्टूडियो, बोधिसत्वा मेडिकल यूनिवर्सिटी, फन जंक्शन और एग्रीनेक्स बायोसाइंस शामिल हैं। वैदही इंफ्रा टेक्नोलॉजी रेलवे वेब स्विच और अभ्युदय ऑर्गेनिक राइस ब्रान ऑयल का निर्माण करेगी। एग्रीनेक्स बायोसाइंस में चिकित्सा उपकरणों के निर्माण का प्रस्ताव है।

रेलवे पार्ट्स फैक्ट्री बनेगी अहम उपलब्धि
उपायुक्त उद्योग दिनेश चौरसिया ने बताया कि रेलवे पार्ट्स निर्माण फैक्ट्री की स्थापना जिले के औद्योगिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed