फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman kerosene sprinkled fire, death

महिला ने केरोसिन छिड़क लगाई आग, थमीं सांसें

Mon, 10 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 10 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम रीवांचपरी में एक महिला ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। ग्रामीण व परिवारीजन जब तक दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकालते तब उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में महिला ने जान दी है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।       
विज्ञापन


बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रीवांचपरी निवासी महावीर की पत्नी ज्ञानवती (35) सोमवार की सुबह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर थी और पति खेतों में काम करने के लिए गया था। तभी ज्ञानवती ने घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली।
विज्ञापन


मां को आग की लपटों में जलता देख पुत्र शिव कुमार चीखता हुआ अपने पिता को खेत से बुलाने पहुंचा। महिला की चीखपुकार सुन आस पास के ग्रामीण एकत्र हो गए और कमरे का दरवाजा तोड़कर किसी तहर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के तीन बच्चे शिव कुमार (10), सूरज (5) व छह माह की पुत्री खुशबू के सर से मां का साया उठ गया है। थानाध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया कि महिला ने घरेलू विवाद को लेकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। कहा इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed