फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman dies of fever; five patients test positive for dengue.

Barabanki News: बुखार से महिला की मौत, डेंगू संक्रमित मिले पांच मरीज

Wed, 30 Sep 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 30 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever; five patients test positive for dengue.
बाराबंकी। मौसम में बदलाव के साथ बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। त्रिवेदीगंज के बैद्यखेड़ा मजरे रौनी निवासी सुनील रावत की पत्नी रीता (26) की सोमवार सुबह घर पर मौत हो गई। सुनील के अनुसार रीता सात दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। जांच में टाइफाइड की पुष्टि होने के बाद सीएचसी से उपचार चल रहा था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकुंद पटेल ने बताया कि बुखार से मौत की जानकारी मिली है। गांव में टीम भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में डेंगू संक्रमण भी बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवा कस्बे की 45, 28 और 32 वर्षीय तीन महिलाएं एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थीं। निजी चिकित्सक से इलाज के बाद सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। मसौली के 13 वर्षीय किशोर और हैदरगढ़ के 20 वर्षीय युवक में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। हालत बिगड़ने पर दोनों को लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मलेरिया संक्रमित मिला व्यक्ति
शहर के नवीगंज निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को कई दिनों से बुखार था। निजी चिकित्सक से इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर सोमवार को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। उपचार से उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-1
जिला अस्पताल में 1807 मरीज पहुंचे
मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से मरीजों की कतारें लगी रहीं। करीब 1807 मरीजों का परीक्षण हुआ। इनमें सर्दी-जुकाम व बुखार के 419, बदन दर्द के 317, पेट दर्द के 201, हड्डी रोग के 309 और त्वचा रोग के 402 मरीज शामिल रहे। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्य ने बताया कि मौसम बदलने से बुखार के मरीज बढ़े हैं।

वर्जन
नोडल अधिकारी को मरीजों के घर जांच टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच कराई जाएगी। सीएचसी अधीक्षकों को इसके लिए निर्देशित किया गया है।
-डॉ. रंजन गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article