फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman dies of dengue, one critical, several ill

Barabanki News: डेंगू से महिला की मौत, एक गंभीर, कई बीमार

Sun, 16 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 16 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue, one critical, several ill
बाराबंकी। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को डेंगू की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सफेदाबाद स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा गांव में आठ अन्य लोग डेंगू जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके तक नहीं पहुंची। वहीं अस्पतालों में भी इस रोग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर से सटी ग्राम पंचायत शुक्लई निवासी अमित कुमार वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा (42) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। अमित ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में डेंगू पॉजिटिव मिलने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

इसी गांव की सीमा गुप्ता की हालत भी काफी गंभीर है, जिन्हें परिजनों ने हिंद अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अतिरिक्त गांव में संदीप, सत्यम, मयंक, कौशल, गीता, रमेश व नौमीलाल समेत कई लोग डेंगू जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं और निजी चिकित्सकों से अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दो दिन पहले ही एक लेखपाल और कृषि विभाग के बाबू समेत कई लोग डेंगू पॉजिटिव मिले थे। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग इस रोग के प्रति गंभीर नहीं है और न ही जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) तक इस रोग से निपटने के लिए कोई ठोस इंतजाम किए गए हैं।
बाक्स
गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर
शुक्लई गांव में साफ-सफाई का अभाव दिखा। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे थे नालियां गंदगी से बजबजा रही थीं। लोगों ने बताया कि गांव की नियमित साफ-सफाई न होने से मच्छरों का आतंक है और लोग इनकी चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं।

वर्जन
शहर से सटी पंचायत शुक्लई में महिला की मौत की सूचना मिली है। जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। एंटी लार्वा का छिड़काव के निर्देश जिला मलेरिया अधिकारी को दिए गए हैं।
डॉ. डीके श्रीवास्तव, एसीएमओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed