फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman dies after getting stuck in a pumping set

Barabanki News: पंपिंग सेट में फंसकर महिला की मौत

Mon, 02 Jun 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after getting stuck in a pumping set
पंपिंग सेट में फंसकर महिला की मौत के बाद सीएचसी में मौजूद परिजन व पुलिस।   संवाद
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय क्षेत्र की मुड़ियाडीह ग्राम पंचायत के सेवरहा गांव में रविवार को महिला की साड़ी पंपिंग सेट में फंस गई। उसमें लिपटकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। संयुक्त चिकित्सालय में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


सेवरहा गांव निवासी रूपरानी (35) रविवार दोपहर गांव में सड़क किनारे चल रहे पंपिंग सेट पर पानी पीने के लिए गई हुई थीं। पानी पीते वक्त उनकी साड़ी का एक छोर पंपिंग सेट में फंस गया। वह कोई बचाव कर पातीं, इससे पहले ही साड़ी पंपिंग सेट में लिपट गई और रूपरानी उसी पर जा गिरीं।
विज्ञापन


दर्दनाक हादसे में उनका आधा गला कट गया और सिर पर गंभीर चोट आई। अफरातफरी के बीच पंपिंग सेट बंद किया गया और परिजनों उन्हें गंभीर हालत में ई रिक्शा से सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपरानी के पति गुड्डु रावत कानपुर में मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। 11 वर्ष का पुत्र नितिन, नौ साल की पुत्री काजल व चार साल का पुत्र भोलू है। एसएचओ संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। किसी तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed