फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman died from food poijning, 25 serious

फूड पॉइजनिंग से वृद्धा की मौत, 25 गंभीर

Tue, 28 Feb 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 28 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जौरास के पूरेभीती गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में रविवार की शाम खाना खाने से सोमवार की भोर लोगों की हालत बिगड़ने लगी। फूड पॉइजनिंग की चपेट में दो दर्जन से अधिक लोग आ गए। और देखते ही देखते उल्टी दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन


हालात बिगड़ने पर सभी को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। वृद्धा समेत चार महिलाओं की हालत नाजुक होने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार रात वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


सीएचसी की टीम ने गांव जाकर इलाज करने के बाद मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया है। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम जौरास मजरे पूरेभीती गांव निवासी श्रीराम की पुत्री खुशबू की मंगलवार को शादी है। रविवार को उसके घर में तेल पूजन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में रिश्तेदार व परिवार के लोग शाम को खाना खाकर सो गए। सोमवार की भोर करीब दो से तीन बजे के बीच सबसे पहले गांव की जनकदुलारी  (80) को पेट दर्द व उल्टी-दस्त शुरु हुआ। उसके बाद रीना (35), नेहा (8), निकिता (9) की तबीयत खराब होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने सभी की गंगागंज चौराहे पर एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

हालत में सुधार न होने पर चारों मरीजों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के अन्य सदस्यों की एक के बाद एक ही हालत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीएचसी त्रिवेदीगंज अधीक्षक डॉ. मुकुंद पटेल को दी।

मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रूबी, कंधई, रमाकांत, नीलम, राधेश्याम, सनत, रेनू, श्रीराम, लालजी, निखिल, शत्रोहन, स्वाती, अर्चना समेत दो दर्जन मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराकर उपचार शुरू कर दिया है। वहीं सोमवार की देर शाम करीब आठ बजे सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान जनक दुलारी की मौत हो गई।

     
वैवाहिक कार्यक्रम में उड़द की दाल, रोटी, सब्जी लोगों ने खाई थी। देर रात खाना खाने से उड़द की दाल लोगों को नुकसान कर गई। टीम के साथ मौके पर जाकर मरीजों का उपचार किया गया। करीब दो दर्जन मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। -डॉ. मुकुंद पटेल, सीएचसी अधीक्षक त्रिवेदीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed