फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   With the left temple trust

मंदिर ट्रस्ट ने भी छोड़ दिया था साथ

Mon, 18 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 18 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
With the left temple trust
मंदिर ट्रस्ट बैठक - फोटो : अमर उजाला
शहर में हैदरगढ़ मार्ग स्थित पंचमदास कुटी के महंत बाबा बिहारीदास मध्य प्रदेश से रविवार को यहां पहुंच गए है। बाबा ने पुलिस व मीडियाकर्मियों को बताया कि पड़ोस के गांव के एक युवक ने उन्हें मारने पीटने के साथ ही मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। बाबा ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के लोगोें को इस बारे मेें पूरी जानकारी होने के बावजूद किसी ने उनका साथ नहीं दिया। आरोपी युवक पर कार्रवाई के लिए बाबा ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। सूचना पर कोतवाल ने बाबा के बयान दर्ज किए हैं। बाबा की वापसी की सूचना मिलते ही मामला गर्मा गया है। मंदिर पर साधुओं की भीड़ जुटने लगी है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में मिले थे बाबा
पंचमदास कुटी के महंत बिहारीदास बारह दिनों से लापता थे। बाबा की तलाश में गए सभासद दिनेश तिवारी को बाबा देवराकला राजगढ़ मध्यप्रदेश स्थित अपने गुरू भाई के आश्रम में मिल थे। उन्हें रविवार को यहां लाया गया है। इस कुटी में भगवान श्रीकृष्ण, रामजानकी व शंकरजी का मंदिर है। पास ही बाबा भारतदास की समाधि है। पिछले 8 अगस्त 2013 में आश्रम के मुख्य महंत का देहांत होने के बाद से बाबा बिहारीदास यहां अकेले रहते हैं। 
विज्ञापन


मंदिर ट्रस्ट पर लगाया सहयोग न करने का आरोप
बाबा बिहारीदास ने कहा कि आश्रम के पास करीब आठ बीघा जमीन है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। साथ ही करीब बीस दुकानें भी मंदिर की है जिनसे प्रतिमाह हजारों रुपये किराया आता है। बाबा ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2013 से उन्हें मखदूूमपुर निवासी अजय यादव लगातार परेशान कर रहा था और आश्रम छोड़ने को मजबूर करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते वह जान बचाने के लिए कुटी छोड़ कर चले गए थे। बाबा ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के लोगों को इस बात की जानकारी थी लेकिन किसी ने उनका सहयोग नहंी किया। कहा ट्रस्ट के लोग भी आश्रम की संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। बाबा ने कहा वह अजय यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस से शिकायत करेंगे। 

चार सादे कागज पर कराए गए हस्ताक्षर
बाबा बिहारीदास ने कहा कि उनसे कुछ लोगों ने चार सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। किसी का नाम लिए बगैर बाबा ने कहा कि इन लोगों की मंशा थी कि आश्रम की जमीन पर मैरिज लान बनाया जाए। साथ ही मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों पर भी यहां की जमीन हड़पने का प्रयास किए जाने की बात कही है। 

मंदिर में जुटने लगे साधु
बाबा बिहारीदास के पहुंचते ही पंचमदास कुटी में साधुओं की भीड़ जुटने लगी है। यहां पर लखनऊ स्थित कई मंदिरों के साधुओें ने पहुंचकर बाबा का हाल जाना। सभी साधुओं ने कहा कि मंदिर इस भूमि पर किसी का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े।


कोतवाल ने दर्ज किए बयान
कोतवाल बीपी यादव व बड़ेल चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने बाबा बिहारीदास के बयान दर्ज किए। कोतवाल ने बताया कि बाबा ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं की है। कहा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और बाबा जो तहरीर देेंगे उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed