{"_id":"5fb8138c8ebc3e9c0031e776","slug":"wine-shop-barabanki-news-lko550939237","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की 12 दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की 12 दुकानों पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। आबकारी विभाग ने शुक्रवार को अभियान के तहत जिले की 12 शराब दुकानों की जांच कराई। इस दौरान दो स्थानों पर 17 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। करीब चार क्विंटल लहन मिला जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। अवैध शराब बनाने वाले लोगों को टीम पकड़ नहीं सकी। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मौके से भाग निकले।
शासन के आदेश पर अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाया। शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक विजय आनंद ने दादरा, सफदरगंज, नाका पैसार समेत पांच अंग्रेेजी, देशी शराब व बियर की दुकानों की जांच की। इस दौरान टीम ने बरियारपुर और बांसा में छापामारी कर दोनों स्थानों से करीब 17 लीटर अवैध शराब बरामद की। मौके पर चार क्विंटल लहन मिला जिसे टीम ने नष्ट करा दिया। बड़े स्तर पर लहन तैयार करने वाले लोग टीम की पकड़ में नहीं आए। अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। जिला आबकारी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत जिले में शराब की 12 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान दो गांवों में 17 लीटर अवैध शराब और चार क्विंटल लहन बरामद हुआ। लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।